फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पिता ने दी पढ़ने की नसीहत तो बेटे ने फंदा लगाया, रोजगार के लिए परदेस जाना चाहता था छात्र

Wed, 06 Nov 2024 06:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पिता ने पढ़ने की नसीहत दी तो नाराज छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
अंकुल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार के लिए परदेस जाने की जिद पकड़े छात्र को पिता ने मन से पढ़ाई करने की नसीहत देकर डांट दिया। इससे नाराज छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरवल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर गांव निवासी अंकुल (18) जनता इंटर कॉलेज पुरसौली में कक्षा 11 का छात्र था। मंगलवार शाम वह घर से बिना कुछ बताए निकल गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव से 500 मीटर दूर उसके खेत में चांदी के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता देखा। जानकारी पर पिता भुट्टू परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। भुट्टू के मुताबिक अंकुल दूसरे शहर में रोजगार के लिए जाना चाहता था। उसने मना कर दिया और पढ़ाई में मन लगाने के लिए कहा। इसी बात से अंकुल नाराज हो गया था। दो भाइयों में छोटा था। थानाध्यक्ष दुर्गेंद्र सिंह गौर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें