फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दो लोगों ने की आत्महत्या, आम के पेड़ से लटके मिले शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे

Sun, 03 May 2020 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो अलग अलग थाना क्षेत्रोंं में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के बाहर लगे आम के पेड़ से लटके मिले हैं। मृतक के परिजनों की माने तो दोनो युवक शराब के लती थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैंं । 
विज्ञापन


हरदोई के टडियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बैठा निवासी अखिलेश (25) पुत्र रामवीर सिंह ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव से बाहर एक आम के पेड़ पर फांसी से लटकता मिला। मृतक के चाचा जर्मन सिंह के मुताबिक अखिलेश नशा करने का आदी था। वह अविवाहित था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धर्मपुर निवासी नन्हे सिंह (46)पुत्र गंगा बख्श सिंह में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार को उसका शव गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में आम के पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक नन्हे अविवाहित था और नशा करने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें