हरदोई जिले में साली की शादी से दो दिन पहले ही जीजा ने अपने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली शहर के काशीपुर निवासी उत्तम उर्फ ब्रह्मानंद (40) पुत्र ईश्वरी प्रसाद की ससुराल पिहानी कोतवाली के बेरवा खेड़ा में है। आठ मई को उसकी साली की शादी होना थी। बताया गया है उसकी पत्नी सुमन शादी को लेकर किसी जिद पर अड़ी हुई थी।
इससे उसकी कहासुनी हो गई। उसके बाद उत्तम उर्फ ब्रह्मानंद ने पत्नी और अपने बच्चों को ससुराल भेज दिया। उसके बाद शनिवार की देर रात को उसने घर के अंदर पड़े छप्पर के नीचे गमछे से लटक कर जान दे दी। इसका पता होते ही मातम पसर गया। उधर, उसकी ससुराल में चल रही शादी की तैयारियों के बीच वहां भी मातम छा गया। वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और इस बारे में आस-पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।