फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्नातक में प्रवेश के लिए सीएसएन में ऑनलाइन भरना होगा फार्म

Sun, 07 May 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों में सीएसएन पीजी कॉलेज में प्रवेश की चाह रखने वाले छात्रों को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरना होगा। इसके लिए कॉलेज ने लिंक जारी कर दिया है। जीडीसी में प्रवेश के लिए 25 जून से फार्म का वितरण शुरू किया जाएगा। सीएसएन पीजी कॉलेज को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की उच्च शिक्षा विभाग ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

जिले में तीन राजकीय महाविद्यालय, सहायता प्राप्त दो महाविद्यालय और निजी क्षेत्र के 138 महाविद्यालय संचालित हैं। स्नातक में प्रवेश के लिए वैसे तो अप्रैल में ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के अंतिम सत्र की परीक्षा के कारण कॉलेजों ने अभी प्रक्रिया शुरू नहीं की है।
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी की 360 सीट और बीकॉम की 180 सीट उपलब्ध हैं। प्राचार्य एनपी सिंह ने बताया कि 25 जून से प्रवेश फार्मों का वितरण कॉलेज में ही शुरू कराया जाएगा। सीएसएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कॉलेज में बीए की 660 सीट उपलब्ध हैं। बीकॉम और बीबीए की भी कक्षाएं इसी सत्र में शुरू होने की उम्मीद है। कॉलेज में प्रवेश के लिए सीएसएन हरदोई.इन पर ऑनलाइन फार्म भरना होगा। सीएसएन कॉलेज में प्रवेश के लिए ऐसे होगा आवेदन सीएसएन कॉलेज में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदक को 100 रुपये जमा कर लखनऊ विश्वविद्यालय से एलयूआरएन (लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर) प्राप्त करना होगा। इसके बाद कॉलेज में पंजीकरण के लिए 100 रुपये का शुल्क और 300 रुपये प्रवेश परीक्षा के लिए अदा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें