फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बाइक सवार को 200 मीटर तक घसीटते हुए दौड़ी डीसीएम, भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल

Thu, 15 Jun 2023 05:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसा हुआ। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में दावत खाने के बाद घर जाते समय अतरौली चौराहा के पास आलू से भरी डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चाचा घायल हो गए। डीसीएम की टक्कर लगने के बाद भतीजा उसमें फंस गया और 200 मीटर तक घसीटता चला गया।

विज्ञापन


अतरौली थाने के ऐरा मजरा काकेमऊ निवासी दीपक (22) बुधवार की देर शाम चाचा मनफूल (40) के साथ दावत में अतरौली गया था। देर रात दोनों बाइक से घर आ रहे थे। संडीला से आलू लादकर जा रही डीसीएम ने अतरौली चौराहे पर उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दीपक के कपड़े डीसीएम में फंस गए और वह 200 मीटर दूर तक घसीटता चला गया। इस बीच वहां मौजूद पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक को वहीं पर दौड़ा कर पकड़ लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल हुए चाचा-भतीजे को सीएचसी भरावन ले गए। वहां पहुंचने से पहले ही दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने दीपक के पिता शिवप्रसाद की तहरीर पर जिला कन्नौज के मलिकापुर निवासी डीसीएम चालक अनुज कुमार पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दीपक तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह पिता के साथ खेती करता था। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया है कि डीसीएम और उसके चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें