फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: छेड़छाड़ और छींटाकशी से तंग युवती ने की खुदकुशी, मचा कोहराम

Mon, 06 Dec 2021 05:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई में युवती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ और छींटाकशी से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (19) का शव  सोमवार की सुबह उसके मकान के अंदर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। शव देख परिजन सकते में आ गए। मृतका के पिता ने बताया कि गांव निवासी युवक फदाली आए दिन युवती को परेशान करता था।

युवती से  छेड़छाड़ करता था और आते जाते छींटाकशी करता था।  इसी से परेशान होकर युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तो माधौगंज के थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर फदाली के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश भी की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें