Hardoi News: सांडी मार्ग पर ज्ञान पुरवा गांव के पास चाचा की शादी में जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल है।
हरदोई जिले में सांडी मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान पुरवा गांव के पास चाचा की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें से दो मौसेरे भाईयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन
मृतक सुमित बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के परचल रसूलपुर और दूसरा मृतक सुभाष टड़ीयावॉ थाना के निरंजन पुरवा का रहने वाला था। सुरसा थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव का निवासी है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के परचल रसूलपुर निवासी चाचा हरिराम की शादी में शामिल होने तीनों युवक सुरसा थाना क्षेत्र के हड़ौकी गांव में जा रहे थे।