फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: तालाब में सिंघाड़े निकालते समय तीन बालिकाएं डूबीं, एक को बचाया गया, दो अब भी लापता, तलाश जारी

Fri, 20 Feb 2026 05:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार सुबह सिंघाड़े निकालने गईं तीन बालिकाएं तालाब में डूब गईं। ग्रामीणों ने एक को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दो का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
जाह्नवी से पूछताछ करते एएसपी मार्तण्ड प्रकाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र ले रामपुर गांव में सिंघाड़े निकालने गईं तीन बालिकाएं गांव के पूरब स्थित तालाब में डूब गईं। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने एक को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि दो बालिकाएं लापता हैं। गोताखोर बुलाकर और जाल डलवा कर उनकी तलाश की जा रही है। एएसपी मार्तण्ड प्रकाश पुलिस बाल के साथ मौके पर हैं।

विज्ञापन

देहलिया गांव के मजरा रामपुर निवासी राजेश के यहां उनकी नातिन जाह्नवी (16) पुत्री धर्मेंद्र निवासी चितराई हरदोई आई हुई थी। शुक्रवार को लगभग 11:30 बजे जाह्नवी ननिहाल की आरुषि (14) पुत्री कमलेश व प्रियंका (12) पुत्री गंगा प्रसाद निवासीगण रामपुर के साथ गांव के पूरब स्थित तालाब में सिंघाड़े निकालने के लिए गई थीं। इसी दौरान जाह्नवी डूबने लगी।

विज्ञापन




आरुषि व प्रियंका का कोई पता नहीं

उसे बचाने में प्रियंका और आरुषि भी डूब लेने लगी। तीनों का शोर सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने जाह्नवी को सकुशल बाहर निकाल लिया। आरुषि व प्रियंका का कोई पता नहीं चल रहा है। एएसपी मार्तण्ड प्रकाश फोर्स के साथ मौके पर डेरा जमाए हैं। जाल डाल कर व गोताखोर भेज कर तलाश के प्रयास भी फिलहाल नाकाम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें