फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: किशोरी को घर से बुलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात 13 वर्षीय किशोरी को फोन कर युवक ने बुलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे माता-पिता को आरोपी और उसके साथी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव पथरौली निवासी आयुष उसकी पुत्री से फोन पर बातचीत करता था।

विज्ञापन


सोमवार रात 11 बजे आयुष ने पुत्री को फोन कर पास में खाली खेत में बुलाया और दुष्कर्म किया। वहीं आयुष के साथ गांव का ही एक युवक, छोटू, जुगनू भी आए थे। बेटी के शोर मचाने पर जब वह लोग पहुंचे तो आरोपी गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी देने लगे। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें