फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एसपी ने तीन घंटे के अंदर चार निरीक्षकों समेत सात को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने महज तीन घंटे के अंदर अलग-अलग कारणों से जनपद में तैनात चार निरीक्षकों और तीन उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। इनमें मल्लावां के कोतवाल और राघौपुर के चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मल्लावां कोतवाली की राघौपुर चौकी के प्रसाधन कक्ष का सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक महिला के साथ दो लोग अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र से सोमवार को ही कराई थी। देर रात आख्या मिलने के बाद करीब 12 बजे मल्लावां के कोतवाल अनिल कुमार सैनी और राघौपुर के चौकी प्रभारी संजय राय को निलंबित कर दिया।
दोनों के खिलाफ विस्तृत जांच अपर पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह को सौंपी है। कासिमपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को मल्लावां की जिम्मेदारी दी गई है।



देर रात ही एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन में कर्मचारियों की गणना कराई। इस दौरान बिना अनुमति के गैरहाजिर मिलने पर निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा, रमेश चंद्र पांडेय, राकेश यादव और उपनिरीक्षक रामराज यादव व प्रेम पाल को भी निलंबित कर दिया है। उक्त कार्रवाईयाें से खलबली है। एसपी ने कहा कि कोई भी पुलिस कर्मी कर्तव्यों के विरुद्ध उदासीनता न बरतें। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






पिहानी के अतिरिक्त निरीक्षक, बेनीगंज का सिपाही लाइन हाजिर

एसपी नीरज कुमार जादौन ने पिहानी कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक हाकिम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। बेनीगंज कोतवाली में तैनात सिपाही अनुज प्रताप सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने पर उसे भी लाइन हाजिर कर दिया है। वीडियो में अनुज एक दुकान पर बैठा नजर आ रहा है। दुकान पर बैठने को लेकर ही आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ वीडियो वायरल हुआ है। सिपाही के खिलाफ जांच सीओ हरियावां संतोष सिंह को दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें