फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: खनन कर रहे पोकलैंड की चपेट में आकर किशोर की मौत, मचा कोहराम

Wed, 25 Dec 2024 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: खनन कर रहे पोकलैंड की चपेट में आकर किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना चौधरियापुर गांव में हुई।
विज्ञापन
सूरज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसीम लेने साइकिल से जा रहा किशोर सेढ़ा नाले में हो रहे मिट्टी के खनन को देखने लगा। इसी दौरान पोकलैंड मशीन की चपेट में आकर कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन




हरपालपुर और सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माणाधीन हहै। निर्माण कार्य में लगी कंपनी से जुड़े कुछ लोग सेढ़ा नाला में मिट्टी की खोदाई बुधवार शाम पोकलैंड मशीन से कर रहे थे। इसी दौरान मिरगावां निवासी रामफेरे का पुत्र सूरज (15) साइकिल से बरसीम लेने के लिए जाते समय वहीं रुक गया। पोकलैंड मशीन से हो रही खोदाई देखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पोकलैंड मशीन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने शव नहीं उठने दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे सवायजपुर कोतवाल ब्रजेश राय और हरपालपुर कोतवाल राजदेव मिश्रा ने परिजनों को समझाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें