फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः स्वाधार गृह सील, अधीक्षक आरती गिरफ्तार, संचालक की तलाश जारी

Wed, 08 Aug 2018 10:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अधीक्षक आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में बेनीगंज कस्बे के कृष्णानगर में संचालित स्वाधार गृह की अधीक्षक को फर्जीवाड़े और जालसाजी के आरोप में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। स्वाधार गृह को तहसीलदार संडीला की मौजूदगी में सील कर दिया गया। फरार संचालक की तलाश जारी है।  
विज्ञापन


आयशा ग्रामोद्योग संस्थान कृष्णानगर में स्वाधार गृह का संचालन कर रहा था। सोमवार को डीएम पुलकित खरे ने स्वाधार गृह का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान यहां अभिलेखों में 21 महिलाओं के नाम-पते दर्ज होने और उनके स्वाधार गृह में रहने का उल्लेख था। लेकिन मौके पर सिर्फ दो महिलाएं ही मिली थीं। डीएम ने इसे फर्जीवाड़ा कर सरकारी अनुदान हड़पने का मामला माना था।

 
विज्ञापन

संचालक और अधीक्षक विरुद्ध जालसाजी और फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

स्वाधार गृह सील करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
उनके निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को बेनीगंज कोतवाली में आयशा ग्रामोद्योग संस्थान के संचालक मोहम्मद रजी और अधीक्षक आरती के विरुद्ध जालसाजी और फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को तहसीलदार संडीला पंकज सक्सेना, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह और बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज स्वाधार गृह पहुंचे।

मौके से अधीक्षक आरती देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह निवासी अशराफ टोला बेनीगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके अलावा स्वाधार गृह को सील भी कर दिया गया है। यहां रह रहीं दो महिलाओं में से एक को उसके परिवार और दूसरी को गोरखपुर के नारी निकेतन भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें