मां ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला
यहां उसने मोबाइल पर गाना बजा दिया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शोभित की बहन रंजना को मां उर्मिला के साथ स्कूल जाना था। स्कूल ले जाने का कुछ सामान कमरे में रखा था। इस पर मां बेटी ने शोभित को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
पुलिस टीम ने आकर दरवाजा तोड़ा
परिजनों को पहले लगा कि मोबाइल पर गाना बजने के कारण आवाज अंदर नहीं जा रही है। दरवाजे पर दस्तक देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर दरवाजे के सुराख से अंदर देखा, तो कुछ संदिग्ध नजर आया। इस पर यूपी 112 पर कॉल की गई। पुलिस टीम ने आकर दरवाजा तोड़ दिया।
किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए
अंदर शोभित का शव गमछे के फंदे से लटकता मिला। देहात कोतवाल हरिनाथ ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। घटना की वजह मालूम होने से भी इनकार किया है। इस सबके बाद भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा, तो कार्रवाई की जाएगी।