Hardoi News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में 16 साल के किशोर और 14 साल की किशोरी ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों सोमवार शाम से लापता थे और शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है।
हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुर नौसहारा निवासी किशोर और किशोरी का शव सोमवार सुबह नगर के मोहल्ला गीगियानी में पेड़ पर फंदे पर लटकते मिले। किशोर (16) और किशोरी (14) सोमवार शाम पांच बजे से लापता थे।
ट्यूबवेल के पास स्थित एक पेड़ पर किशोरी का शव दुपट्टे से जबकि किशोर का शव गमछे से फंदे पर लटकता मिला। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।