फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: लूट के शिकार सेल्समैन को तमाचा मारने वाले उपनिरीक्षक निलंबित, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 23 Sep 2024 11:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: लूट के शिकार सेल्समैन धर्मपाल राठौर को तमाचा मारने वाले उपनिरीक्षक अंगद सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
पनिरीक्षक अंगद सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक शराब के ठेके के सेल्समैन को 14 दिन में ही दूसरी बार लूट लिया गया। लूटे गए सेल्समैन का आरोप है कि घटना की जानकारी देने पर मौके पर पहुंचे एक पुलिस कर्मी ने उसे तमाचा भी मार दिया। तमाचा मारने वाले उपनिरीक्षक अंगद सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विस्तृत जांच सीओ क्राइम शिल्पा कुमारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी धर्मपाल राठौर मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी गांव में स्थित देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। धर्मपाल के मुताबिक शनिवार रात वह ठेका बंद कर बाइक से अपने गांव जा रहा था। कठमा मिश्रीपुर के बीच में अचानक झाडियों से निकले तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इनमें से एक के पास डंडा और दो के पास तमंचा था। आरोप है कि बदमाशों ने उससे 12 सौ रुपये लूट लिए। और झोले में रखी सब्जी सड़क पर फेंक दी।

घर पहुंचकर उसने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस और पीआरवी के पहुंचने पर ग्रामीणों के साथ वह फिर घटनास्थल पर गया। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी ने घटना झूठी बताते हुए सेल्समैन को तमाचा मार दिया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए तो पुलिस कर्मी मौके से चला गया। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, सीओ शाहाबाद अनुज कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। अज्ञात लोगों पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें