Hardoi News: अतरौली थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार दोपहर किशोरी घर से निकली थी। वहीं, जब परिजनों ने किशोर का व्हाट्सएप स्टेटस देखा, तब घटना का पता चला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के सारंगपुर में प्रेमी और प्रेमिका ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों नाबालिग हैं। किशोरी घर से बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे घर से निकली थी। घटना का पता तब चला जब परिजनों ने किशोर का स्टेटस मोबाइल पर देखा। स्टेटस पर लिखा था नचन वाले में फांसी लगा लिया, देख लो आके।
विज्ञापन
प्रेमी और प्रेमिका के शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडे ने बताया कि प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला है। घटना से जुड़े अन्य सभी बिंदुओं व कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।