फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: ईंट से सिर कूचकर बेटे ने की पिता की हत्या, नशे में धुत था आरोपी…पुलिस ने हिरासत में लिया, जांच शुरू

Tue, 06 May 2025 09:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में बेटे ने नशे में पिता की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोखरापुरवा गांव में बेटे ने नशे में पिता की ईंट से सिर कूच कर हत्या कर दी। गोखरापुरवा निवासी महावीर (47) मजदूरी करता था। सोमवार रात वह अपने मकान के बाहर चारपाई पर सोया था। आधी रात के बाद लगभग तीन बजे उसका पुत्र राहुल शराब के नशे में वहां पहुंचा और उसे जगा दिया।

विज्ञापन

चर्चा है कि महावीर अपना खेत बेचने की तैयारी कर रहा था। इसी बात  पर राहुल से उसका विवाद हो गया। राहुल ने पास पड़ी ईंट उठाकर महावीर का सिर कुचल दिया। मौके पर ही महावीर की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें