फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे ने खाया जहर, हालत गंभीर, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 11 Jul 2020 02:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के मल्लावां में बेटे की शादी तय करने को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने गुस्से में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।  मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे ने भी जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मल्लावां कस्बे के स्टेशन रोड स्थित गंगारामपुर निवासी ओम गुप्ता की पत्नी हीरा गुप्ता (40) का गुरुवार सुबह पति के साथ बेटे प्रियांशू (23) की शादी तय करने को लेकर विवाद हो गया। इसके कारण हीरा ने घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन हीरा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजय सिंह ने हीरा को मृत घोषित कर दिया।

मां की मौत की जानकारी मिलते ही प्रियांशू ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे कि प्रियांशू की हालत बिगड़ गई। उसे कस्बे के ही एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीएचसी से हीरा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल कमलेश यादव ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। पुत्र की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रियांशू की शादी तय करने को लेकर परिवार बेहद उत्साहित था। मगर प्रियांशू जिस लड़की से शादी के लिए राजी था, उसके पिता शादी कराना नहीं चाहते थे, लेकिन हीरा उसी लड़की के साथ अपने बेटे की शादी कराना चाहती थी। इसी को लेकर हीरा और ओम के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें