फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: निर्माणाधीन अंडरपास के लिए खोदाई के दौरान ढही मिट्टी, मजदूर की मौत और चार मजदूर भी घायल

Fri, 20 Jun 2025 04:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर निर्माणाधीन अंडरपास के लिए खोदाई के दौरान मिट्टी ढह गई। हादसे में मजदूर की मौत और चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
खोदाई के दौरान ढही मिट्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर सुठेना रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन अंडरपास के लिए खोदाई करते समय मिट्टी ढह गई। मिट्टी में दबकर पांच मजदूर घायल हो गए। पोकलैंड मशीन से मिट्टी हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर मामूली रूप से चोटहिल हुए हैं।

विज्ञापन

मृतक की पहचान औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के रोहली गांव निवासी हरी कुमार (55) के रूप में हुई है। घटना में सुठेना निवासी सरन (25), सोनू (23), दिव्यांशू (27) और पिंटू (25) घायल हुए हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें