फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में उठा धुआं, मचा हड़कंप, दमकल ने पाया काबू

Wed, 21 Dec 2022 01:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ बरेली रेलवे लाइन पर हरदोई स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन दमकल विभाग को बुलाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


जीआरपी थानाध्यक्ष के मुताबिक सुल्तानपुर से चलकर पंजाब के रोपड़ जिला जा रही मालगाड़ी को हरदोई रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस को पास करने के लिए रोका गया था। इसी बीच कोयले से भरी मालगाड़ी के एक डिब्बे में धुआं निकलने लगा। धुंए को देखकर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

आनन-फानन कंट्रोल रूम से दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिससे दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। आनन-फानन आग को बुझाया गया। जिम्मेदारों की माने तो कोयले और डिब्बे के घर्षण से आग लगी थी। हालांकि इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें