फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः बच्चे नहीं बता पाएं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का नाम

विज्ञापन
फोटो-39- प्राथमिक विद्यालय घमोईया के निरीक्षण में बच्चों से जानकारी लेते जिलाधिकारी एमपी सिंह - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। डीएम ने मंगलवार को सुरसा ब्लॉक के घमोईया प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के बच्चे जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता सके। विद्यालय का शैक्षिक स्तर निम्न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान में कक्षा में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता देखी। यहां बच्चों से पहाड़ा सुना तो वह नहीं सुना सके। अधिकांश बच्चे जिलाधिकारी के सवालों के जवाब नहीं दे सके। इस पर डीएम ने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारें।
प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि जिन अभिभावकों ने अभी तक बच्चों की ड्रेस नहीं लगी है, उनसे संपर्क कर बच्चों की ड्रेस दिलवाएं और सर्दी में सभी बच्चे स्वेटर पहन कर विद्यालय आएं। उन्होंने बच्चों से दोपहर के भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत बच्चों में कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन ने तीन से छह साल के बच्चों, धात्री एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण हेतु प्रत्येक माह दलिया, दाल एवं रिफांइड ऑयल उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाएं अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें