सीएचसी हरपालपुर में घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव कटरा मार्ग पर बरसोहिया के पास साइकिल सवार सफाई कर्मी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में सफाई कर्मी की मौत हो गई। शव की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के बाद पहचान हो पाई। मृतक पिता से मिलकर वापस अपने गांव जा रहा है।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर - धरमपुर निवासी सोनू वाल्मीकि (35) प्राइवेट सफाई कर्मी थे। छोटे भाई सचिन ने बताया कि सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव में पिता घनश्याम उर्फ गुड्डू नए मकान में रहते हैं। रविवार की शाम सोनू अपने पिता से मिलने साइकिल से नयागांव गया था। वहां से देर शाम वापस गांव जा रहे थे। उन्नाव कटरा मार्ग पर बरसोहिया गांव के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 की टीम ने उन्हें सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। शव की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। इसके बाद उनकी पहचान हुई। मृतक के परिवार में पत्नी ऊषा, चार पुत्रियां और तीन पुत्र हैं। कोतवाल वीरेंद पंकज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से भी प्राथमिकी मांगी गई है।