फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पंचायत चुनाव की रंजिश में फायरिंग और मारपीट, पांच घायल

Sun, 08 Mar 2026 08:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है। पुलिस ने लाइसेंसी रायफल कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव को लेकर चल रही रंजिश में माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में दो पक्ष आमने सामने आ गए। घटना में प्रधान प्रतिनिधि समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर लाइसेंसी रायफल से तीन फायर भी हुए। पुलिस ने लाइसेंसी रायफल कब्जे में ले ली है। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। गौरा निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह (42) विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष हैं। वह ग्राम प्रधान दीन दयाल के प्रतिनिधि भी हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में धर्मेंद्र के समर्थन से दीन दयाल ने वर्ष 2000 से 2020 तक प्रधान रहीं बिंदेश्वी देवी के समर्थित प्रत्याशी को हराया था। इसको लेकर धर्मेंद्र सिंह और बिंदेश्वरी देवी के पुत्र धर्मेंद्र यादव उर्फ गुड्डू के बीच रंजिश चल रही है। धर्मेंद्र ने बताया कि गुड्डू यादव ने गांव में होली मिलन समारोह रविवार को रखा था। इसी दौरान उनके समर्थक रूप सिंह राठौर उधर से गुजर रहे थे।

गुड्डू यादव और रूप सिंह के बीच टीका टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। इसकी जानकारी पर धर्मेंद्र अपने चाचा प्रदीप सिंह (55), गांव के ही सुरेश गुप्ता और रोहित सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि गुड्डू यादव ने लाइसेंसी रायफल धर्मेंद्र पर तान दी। प्रदीप ने रायफल का रुख ऊपर की ओर कर दिया। इसी दौरान तीन फायर किए गए और एक गोली प्रदीप के कान के पास से निकल गई। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभाली और रायफल कब्जे में ले ली। घटना में धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप, रूप सिंह, सुरेश गुप्ता और रोहित सिंह घायल हुए हैं। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें