दो आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
संडीला की ओर से आ रही एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। महगवां रोड के पास पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त इमरान घायल हो गया। मौके से शमीर, मुशीर और छोटू को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
http://
शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट
गोली लगने से घायल इमरान और मुठभेड़ में चोटिल हुए दरोगा बलवंत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में लुटेरों ने स्वीकार किया कि वे अपने शौक पूरे करने और ऐशो-आराम के लिए रेकी करके लूटपाट करते थे। पकड़े गए बदमाशोंं के पास से पीली धातु का एक हार, एक अर्टिगा कार, दो तमंचे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।