फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बेटी को फोन कर पुल से गर्रा नदी में कूदा रोडवेज बस चालक

Sat, 27 Sep 2025 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

दिल्ली जाने के लिए चालक बस लेकर निकला था। दूसरे चालक को बस दे दी। चालक ने पुल से गर्रा नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली जाने के लिए बस लेकर निकले रोडवेज के संविदा चालक ने दूसरे चालक को बस देकर गर्रा नदी में छलांग लगा दी। शनिवार शाम छलांग लगाने से पहले चालक ने अपनी बेटी को फोन भी किया। फोन पर बताया कि वह गर्रा नदी में छलांग लगा रहा है। देर रात तक चालक का कोई पता नहीं चला था।

विज्ञापन


लोनार निवासी सुशील कुमार सिंह (42) रोडवेज में संविदा पर चालक थे। उनके भतीजे सत्यम के मुताबिक, शनिवार शाम वह ड्यूटी पर जाने को घर से निकले थे। बस अड्डे से दिल्ली जाने के लिए उन्होंने बस ली। लंबे रूट पर दो चालक होते हैं। हरदोई सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी के पुल पर उन्होंने बस रोकदी। दूसरे चालक को बस लेकर दिल्ली जाने को कहा। इसके बाद बस से उतरकर सुशील ने अपनी दूसरे नंबर की बेटी वर्षा को फोन किया। वर्षा से कहा कि पुल पर खड़े हैं। नदी में छलांग लगाने जा रहे हैं। कपड़े, पर्स और मोबाइल किसी से मंगवा लेना। इसकी जानकारी वर्षा ने परिजनों को दी। परिजन मौके की तरफ गए, लेकिन वहां सुशील के कपड़े, मोबाइल फोन, पर्स और चप्पलें रखी मिलीं। घअना की सूचना पर लोनार कोतवाल अजय कुमार गौतम भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सुशील के परिवार में पत्नी नीलम, तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। एसडीआरएफ की टीम को तलाश में लगाया गया है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें