फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की मौत

Wed, 06 May 2020 10:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ग्राम इकनौरा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हटपुर निवासी दीपक (28) पुत्र चक्रपाल अपने चाचा राजपाल (48) पुत्र हरिनाथ को लेकर सांडी जा रहा था। राजपाल होमगार्ड हैं और इन दिनों उनकी ड्यूटी सांडी में लगी हुई है।

ड्यूटी पर जाते समय ही अज्ञात वाहन ने ग्राम इकनौरा के निकट बाइक में टक्कर मार दी। इसी घटना में दीपक की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजपाल को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां चाचा ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें