फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई सड़क हादसा:  पहले जिंदगी नाची फिर चार घंटे बाद मौत, ढोलक की थाप पर नकटा खेल रही थीं महिलाएं, पढ़ें मामला

Sun, 01 Jun 2025 04:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पटियानींव निवासी नीरज की बरात की निकासी धूमधाम से हुई। बरात चली गई और कुसमा में सकुशल बरात के पहुंचने के बाद नाश्ता भी हो गया। इधर, परिवार की महिलाएं ढोलक की थाप पर घर में नकटा खेल रही थीं।
विज्ञापन
Hardoi Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में नीरज की शादी में शुक्रवार रात उसके चचेरे भाई जितेंद्र  और आकाश द्वारचार के दौरान फिल्मी गानों पर थिरक रहे थे। इनके साथ जितेंद्र के बहनोई  जौहरी भी नाच रहे थे। नीरज का दोस्त उदयवीर भी नाच रहा था। द्वारचार और जयमाल के बाद यह लोग वापस घर जाने को निकले और रास्ते में हादसा हो गया। वीडियो में नाचते दिख रहे लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई। महज तीन घंटे पहले जो लोग थिरक रहे थे उनके शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर रखे हुए थे।

विज्ञापन

ढोलक की थाप पर नकटा खेल रही थीं महिलाएं
पटियानींव निवासी नीरज की बरात की निकासी धूमधाम से हुई। बरात चली गई और कुसमा में सकुशल बरात के पहुंचने के बाद नाश्ता भी हो गया। इधर, परिवार की महिलाएं ढोलक की थाप पर घर में नकटा खेल रही थीं। नकटा के दौरान अलग-अलग तरह के गीतों पर नाच करते हुए महिलाएं प्रस्तुतियां दे रही थीं। इसी बीच हादसे की खबर मिली तो कोहराम मच गया।

बजे सड़क हादसे की जानकारी मिली तो कानाफूसी
पहले पता चला कि ज्यादा चोट किसी को नहीं है, लेकिन फिर कुछ ही देर में हकीकत पता चली ताे वहां मौजूद महिलाएं बिलख पड़ीं। आमतौर पर बरात चले जाने के बाद परिवार की महिलाएं और करीबी रिश्तेदार महिलाएं नकटा खेलती हैं। इसमें रात भर जागा भी जाता है। जितेंद्र की पत्नी छोटी बिटिया, आकाश की पत्नी काजल और आकाश की बहन ममता भी नकटा कर रही थीं। खूब गीत गाए जा रहे थे।

किसी ने चूड़ियां तोड़ दीं, तो कोई बेहोश हो गया
रात में लगभग ढाई बजे सड़क हादसे की जानकारी मिली तो कानाफूसी हुई। कुछ देर बाद हर किसी को घटना का पता चल गया। इसके बाद ढोलक एक तरफ रख दी गई। सजी संवरी महिलाएं घटना का पता चलते ही जमीन पर सिर पटकने लगीं। किसी ने चूड़ियां तोड़ दीं,तो कोई बेहोश हो गया। इन लोगों को संभालने के लिए भी पड़ोसियों को काफी प्रयास करने पड़े।

ऐसे हुआ था हादसा, हो गई थी छह की मौत
आंझी-आलमनगर मार्ग पर शुक्रवार आधी रात के बाद बरातियों से भरी कार सड़क किनारे खंती में पलट गई। मझिला थाना क्षेत्र के भूपापुरवा मोड़ पर बेकाबू कार पलटने से दो सगे भाइयों और उनके बहनोई समेत छह लोगों की मौत हो गई। कार सवार छह बराती घायल भी हुए हैं। इन सभी को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। कार में 12 लोग सवार थे।

बरात में गए थे ये लोग
पाली नगर के मोहल्ला पटियानींव निवासी नीरज की बरात शुक्रवार रात मझिला थाना क्षेत्र के कुसमा गांव गई थी। बरात में नीरज के चचेरे भाई जितेंद्र (35) और आकाश (22), जितेंद्र का पुत्र सिद्धार्थ (6), जितेंद्र के बहनोई किलकिली निवासी जौहरी (40), पाली निवासी नरेंद्र (18), उदयवीर (18), रंजीत (18), परविंद (28), नीरज (17) और दूल्हे की मौसी का बेटा सकरौली निवासी अनिल (24) थे।

अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई कार
यह सभी लोग द्वारचार और जयमाल होने के बाद रात में लगभग दो बजे वापस पाली जाने के लिए कार से निकले थे। कार पाली थाना क्षेत्र के भगवंतपुर निवासी रामू (25) चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कार भूपापुरवा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटी खाने के बाद खाई में पलटकर रुक गई। पीछे से दूसरी कार से आ रहे बरातियों ने कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू करने के साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी।
विज्ञापन

घायलों को कार से निकलवाकर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा
सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा और कोतवाल ब्रजेश राय एक घटना की सूचना पर क्षेत्र में ही थे। फौरन दोनों अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को कार से निकलवाकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां चिकित्सक ने जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ, जौहरी और रामू को मृत घोषित कर दिया। बाकी सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां से भी सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में उदयवीर को भी मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें