फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: 20 साल पुराने झगड़े का बदला, चचेरे भाई के बांके के हमले से युवक घायल…लखनऊ रेफर, जांच शुरू

Tue, 02 Dec 2025 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: शेखपुर चौसार गांव में 20 साल पुराने पारिवारिक झगड़े के शक में चचेरे भाई ने युवक पर बांके से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक का इलाज करती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर चौसार गांव में मंगलवार की सुबह आरोपी ने चचेरे भाई पर बांके से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसको निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने  उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। घायल के पिता के मुताबिक, 20 साल पहले उनकी पत्नी और भाभी में झगड़ा हुआ था, लेकिन वर्तमान समय में परिवार के सभी सदस्य मिलजुल कर रह रहे हैं।

विज्ञापन

ग्राम शेखपुर चौसार निवासी अनंतराम (26) खेती करते हैं। पिता धर्मपाल के मुताबिक, उनके बड़े भाई सोनपाल का पुत्र राम जी (28) दिल्ली की एक फैक्टरी में सिलाई करता है। सोमवार की सुबह ही वह गांव आया था। शाम को वह सांडी बाजार से दो बांके खरीद लाया। एक बांका उसने घर पर रख दिया और दूसरा मंगलवार की सुबह लेकर खेत की ओर चल दिया।

विज्ञापन

सिर, जबड़े और घुटने में गंभीर चोटें आईं
गांव में श्याम सुंदर के मकान के पास राम जी ने अनंत राम को दौड़ा लिया। अनंतराम भाग कर श्याम सुंदर के घर में घुस गए। पीछे से राम जी भी अंदर आ गया। उसने अनंतराम पर बांके से हमला कर दिया। इसमें अनंतराम के के सिर, जबड़े और घुटने में गंभीर चोटें आईं। मौके पर परिजन आ गए। परिजन अनंत राम को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उनको लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें