फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: दस दिन में पुलिस नहीं ढूंढ पाई गुमशुदा युवक, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

Mon, 18 Nov 2024 07:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: दस दिन से लापता युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। घटना मझिला थाना क्षेत्र के गौटिया गांव की है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर खेत में शव मिलने की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझिला थाना क्षेत्र के गौटिया गांव से बीती दस नवंबर को लापता हुए युवक का क्षत-विक्षत शव डेढ़ किलोमीटर दूर एलिमपुर गांव में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसका एक हाथ और एक पैर दस दस कदम की दूरी पर पड़े मिले। मौके से खून लगा एक डंडा भी बरामद हुआ है। पुलिसने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार यिका है, लेकिन एक शख्स पर हत्या किए जा ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मझिला थाना क्षेत्र के गौटिया निवासी अमित शुक्ला (22) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। दीपावली पर वह गांव आया था। बीती दस नवंबर को सिगोहा राशन लेने के लिए गया था। वहां से घर आने के बाद गांव में ही टहलने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था और उसका मोबाइल भी स्विचऑफ हो गया था। उसके बाबा सुरेश चंद्र शुक्ला की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। सोमवार की शाम गांव के ही प्रदीप पाल ने अमित का क्षत-विक्षत शव एलिमपुर में नारायण सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। जानकारी पर सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा और मझिला के प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से पुलिस को एक डंडा मिला है। इस पर खून के निशान हैं। आशंका है कि कई दिन पहले ही हत्या कर शव फेंक दिया गया और बाद में मवेशियों के नोचने के कारण शव क्षत-विक्षत हाे गया।

पर्स में रखे पचास पैसेे से परिजनों ने की पहचान
क्षत-विक्षत शव होने के कारण पहचान को लेकर भी सवाल उठे। इस पर परिजनों ने कपड़ाें के आधार पर पहचान करने के बाद कहा कि अमित अपने पर्स में पचास पैसे का एक सिक्का रखता है। इस पर पैंट की जेब से पर्स निकाला गया तो उसमें से एक पचास का सिक्का निकल आया। उसकी चप्पलें भी वहीं पड़ी मिलीं हैं।

 
विज्ञापन

नहीं मिला मोबाइल, सर्विलांस टीम लगाई गई
परिजनों के मुताबिक अमित मोबाइल लेकर घर से निकला था। दस नवंबर की दोपहर मां ने अमित को फोन किया था। तब उसने बताया कि वह गांव की ही पुलिया पर बैठा है। इसके बाद शाम को उसका मोबाइल स्विचऑफ हो गया। घटनास्थल के आस पास काफी तलाश करने के बाद भी पुलिस को मोबाइल नहीं मिला है। अब पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस की मदद से जांच में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें