हरदोई जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुर चौराहे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने भारी तबाही मचाई। सवायजपुर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों, ठेलों और दुकानों को बुरी तरह रौंद दिया।
इस भीषण हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर काफी तेज रफ्तार में था और हरदोई की तरफ जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से चालक ने स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया।