फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi news, ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ हरदोई मार्ग पर नई तहसील के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उन्नाव के बांगरमऊ के गांव मऊ निवासी नसीम (28) रविवार को अपनी ससुराल गौसगंज जा रहा था। लखनऊ हरदोई मार्ग स्थित नई तहसील के पास एक कार सवार ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें