फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नरेश अग्रवाल का बड़ा बयान- तो लोकसभा चुनाव जरूर लड़ूंगा और भाजपा से ही लड़ूंगा, जानें क्यों कहा ऐसा

Sat, 27 Dec 2025 04:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: नरेश अग्रवाल ने दो टूक कहा कि चुनाव लड़ेंगे और भाजपा से ही लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों लोकसभा सीटें आरक्षित नहीं होनी चाहिए। कम से कम एक सीट अनारक्षित रहनी चाहिए और पूर्व में ऐसा होता भी रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूं तो लोकसभा सीटों के परिसीमन और चुनाव की प्रक्रिया अभी दूर है, लेकिन पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगर हरदोई जनपद में लोकसभा की कोई भी सीट सामान्य होती है, तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। यह भी कहा कि भाजपा के टिकट पर ही लड़ेंगे। नरेश अग्रवाल के इस बयान से जिले की राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारोें से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी जिस तरह विदेश में भारत की बदनामी कर रहे हैं, वह निदंनीय है। पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व स्वीकार कर रहा है। अगर नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी को निंदा ही करनी है तो भारत में ही करें। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को निंदनीय बताते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार इस मामले में कड़े कदम उठाए।

विज्ञापन

चुनाव लड़ेंगे और भाजपा से ही लड़ेंगे
कहा कि बीमा बिल पर सौ फीसदी एफडीआई का लाभ जनता को मिलेगा। दावा किया कि पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे और भाजपा इसमें जीतेगी। नरेश अग्रवाल से सवाल किया गया कि लोकसभा सीटों के परिसीमन की चर्चा चल रही है। अगर परिसीमन में आरक्षण खत्म होता है, तो क्या चुनाव लड़ेंगे। इस पर नरेश अग्रवाल ने दो टूक कहा कि चुनाव लड़ेंगे और भाजपा से ही लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों लोकसभा सीटें आरक्षित नहीं होनी चाहिए। कम से कम एक सीट अनारक्षित रहनी चाहिए और पूर्व में ऐसा होता भी रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें