फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Murder: धारदार हथियार से महिला की नृशंस हत्या, खेत में मिला रक्तरंजित शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 12 Feb 2026 04:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: शाहाबाद के अमिरता गांव में खेत पर काम कर रही महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दो टीमों के जरिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता में खेत गई महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अमिरता निवासी श्रीदेवी (45) बृहस्पतिवार को दिन में अपने खेत में प्याज की पौध लगाने गई थी। साथ में दो बच्चे भी गए थे। दोनों बच्चे खाना खाने के लिए घर चले गए थे। वापस आने पर श्रीदेवी खेत में नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन



इसकी जानकारी बच्चों ने परिजनों को दी। परिजनों ने तलाश की, तो पडोस में ही स्थित गेहूं के खेत में श्रीदेवी का शव पड़ा मिला। धारदार हथियार से कान के पास वार कर उनकी हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें