फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 01:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में एक युवक ने निकाह का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। बाद में निकाह करने से इनकार कर दिया। युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहाबाद कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती (24) का प्रेम-प्रसंग पड़ोस में रहने वाले एक युवक से चल रहा था।

विज्ञापन


मोबाइल पर बातचीत के दौरान युवक ने युवती से निकाह करने का वादा भी किया था। युवती का आरोप है कि 18 जुलाई की रात युवक उसके घर आया और निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। 20 जुलाई को युवती के घर फिर से पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। उस वक्त परिजनों के सामने फिर से उसने निकाह करने का वादा किया, लेकिन बाद में इन्कार कर दिया। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें