फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: दुष्कर्म के आरोपी की जेल में बिगड़ी तबीयत, मौत, तीन माह से जिला कारागार में था बंद

Sat, 14 Dec 2024 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में तीन माह से जिला कारागार में बंद अधेड़ की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के धनीगंज बाबटमऊ निवासी प्रेमचंद्र (50) पिछले तीन माह से दुष्कर्म के आरोप में जिला कारागार में बंद था। शुक्रवार को जेल में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में शनिवार को प्रेमचंद्र की मौत हो गई। जेल प्रशासन की सूचना पर मृतक का पुत्र राजशेखर परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। मेडिकल कालेज के सूत्रों के मुताबिक हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें