दुष्कर्म के आरोप में तीन माह से जिला कारागार में बंद अधेड़ की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के धनीगंज बाबटमऊ निवासी प्रेमचंद्र (50) पिछले तीन माह से दुष्कर्म के आरोप में जिला कारागार में बंद था। शुक्रवार को जेल में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।