फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: चंडीगढ़ से लौटे मजदूर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, शव देख बिलख पड़े परिजन

Sun, 31 May 2020 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में लॉकडाउन के दौरान चंडीगढ़ से वापस अपने गांव लौटे श्रमिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के अंदर बने कमरे में गमछे से फंदे पर लटकता मिला। मृतक की मां की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोदहाई निवासी सुधीर (35) पुत्र रामशंकर दो भाइयों में बड़ा था। सुधीर की मां रामवती के मुताबिक सुधीर अपने भाई के साथ चंड़ीगढ़ में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के कारण सुधीर लगभग 15 दिन पहले गांव वापस आ गया था, तब से वह मां रामवती के साथ ही रहता था।

शनिवार की सुबह सुधीर का शव कमरे में गमछे से फांसी पर लटकता मिला। घटना की जानकारी रामवती ने पुलिस को दी। देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के पीछे कोई स्पष्ट वजह परिजनों ने नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें