फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, घर पहुंचा देवर तो पंखे से लटक रही थी लाश, मच गया कोहराम

Sun, 31 May 2020 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे की मगियावां गांव निवासी महिला ने शनिवार को घर के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मगियावां गांव निवासी रजिया (25) पत्नी इरशाद ने शनिवार को घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त इरशाद ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने व परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे, रजिया घर में अकेली थी।

दोपहर में देवर बिलशाद खेत से वापस आया तो रजिया का शव फांसी पर पंखे से लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद पति व परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। पति इरशाद ने बताया कि रजिया बिहार प्रांत के पंचारन जिला की की रहने वाली है, छह साल पहले उसका निकाह रजिया से हुआ था।
विज्ञापन


बताया कि घटना की जानकारी बिहार मेें रहने वाले रजिया के परिजनों को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें