एक ही साडी के फंदे से लटके मिले शव
यहां कुंती के परिजनों ने श्रवण को पकड़ लिया था। इसके बाद में कुंती को श्रवण के घर भेज दिया गया था। इस दौरान हुई पंचायत में श्रवण की पत्नी रीता भी मौजूद रही थी। शनिवार की सुबह श्रवण और कुंती का शव घर के अंदर एक ही साडी के फंदे से लटकता मिला।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ प्रभा पटेल भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी पूर्वी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि आखिर पूरा मामला क्या था।