फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi LokSabha Results: मतगणना आज… प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं, इनके प्रत्याशियों के बीच है मुख्य मुकाबला

Tue, 04 Jun 2024 07:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi LokSabha Results 2024: लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को हुए मतदान के बाद मतगणना का इंतजार खत्म हुआ। मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरु हो गई। करीब 21 दिन बाद मतदाताओं की ओर से इलेक्ट्रानिक वोटिंग पर किए गए मताधिकार की गणना होगी।
विज्ञापन
hardoi loksabha election results 2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा क्षेत्र और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र की तीन विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है ।दोनों ही सीटों के प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता मतगणना स्थल नवीन गल्ला मंडी परिसर में पहुंचने लगे हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक के सी गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र आदि मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

हरदोई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरदोई सदर, शाहाबाद, सवाइजपुर, गोपामऊ सांडी की मतगणना होगी। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संडीला बालामऊ और बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र की मतगणना भी यहां होगी, जबकि  इसी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले बिल्हौर की मतगणना कानपुर में और मिश्रिख की मतगणना सीतापुर में होगी।
हरदोई में मुख्य मुकाबला भाजपा के जयप्रकाश और समाजवादी पार्टी के की उषा वर्मा के बीच है, जबकि मिश्रिख में मुख्य मुकाबला भाजपा के अशोक रावत और सपा की संगीता राजवंशी के बीच है। गणना के बाद तय हो जाएगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया और कौन लोकसभा क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होगा।

विज्ञापन

14 बूथों पर पड़े मतों की गिनती होगी
मंडी समिति में प्रशासन की ओर से मतगणना की व्यवस्था की गई है। लोकसभा चुनाव की मतगणना में एक विधानसभा क्षेत्र में एक राउंड में 14 बूथों पर पड़े मतों की गिनती होगी। 14-14 बूथों की एक-एक राउंड में होने वाली मतगणना के हिसाब विधानसभा क्षेत्र सांडी और संडीला के परिणाम सबसे पहले आने की उम्मीद है। प्रशासन ने गणना के लिए तीन टीनशेड में आठ विधानसभा क्षेत्र के लिए पंडाल बनवाए हैं।

पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस वोट की गिनती भी होगी
लोकसभा क्षेत्र हरदोई के निर्वाचन अधिकारी डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि कुल 19,10,485 मतदाताओं में से 10,98,820 मतदाताओं ने मताधिकार किया है। लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख की निर्वाचन अधिकारी सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बताया कि कुल 18,78,195 मतदाताओं में 10,49,630 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इसी के साथ पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस वोट की गिनती भी होगी।

412 बूथों की गिनती 29 राउंड में पूरी हो जाएगी
लोकसभा क्षेत्र हरदोई के पांच विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र सांडी में सबसे कम 381 बूथ हैं। यहां पर 27 राउंड के बाद दो बूथ पर पड़े मतों की गिनती के बाद परिणाम जाएगा। बूथों की गिनती और राउंड के हिसाब से विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ के 393 बूथों के लिए 28 राउंड होंगे और इसके बाद सात बूथों की गिनती होगी। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के 412 बूथों की गिनती 29 राउंड में पूरी हो जाएगी।

इन क्षेत्रों की गिनती इतने राउंड में होगी पूरी
विधानसभा क्षेत्र हरदोई के 432 बूथों की गिनती 31 राउंड और विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के 467 बूथों की गिनती के 33 राउंड होंगे। लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख के पांचों विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र संडीला के 397 बूथों की गिनती 28 राउंड, मिश्रिख के 398 बूथों की गिनती 28 राउंड, बालामऊ के 406 बूथों की 29 राउंड, बिल्हौर के 433 बूथों की गिनती 31 राउंड और बिलग्राम-मल्लावां के 440 राउंड और चार बूथों की कंट्रोल यूनिट की गिनती के बाद परिणाम आएगा।
विज्ञापन

प्रत्याशी वार परिणामों तैयार कराए जाएंगे
लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख में शामिल विधानसभा क्षेत्र मिश्रिख में पड़े मतों की गिनती सीतापुर जनपद और विधानसभा क्षेत्र बिल्हौर में पड़े मतों की गिनती कानुपर नगर में होगी। अधिकारियों ने बताया कि इन जनपदों के निर्वाचन अधिकारियों की ओर गणना के बाद प्राप्त होने वाले मतों के आधार पर प्रत्याशी वार परिणामों तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें