देश की जनता बदलाव चाहती है। जेल से लेकर सड़क तक अपराधी तांडव मचा रहे हैं। सरकार की आंखों में मोतियाबिंद है। जनता 2019 में ऑपरेशन करने जा रही है। प्रदेश में अर्द्ध सैनिक बलों को लगाकर चुनाव कराया जाए।
यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने रविवार को वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ शिलान्यास करने से केंद्र और प्रदेश सरकार की हताशा ही नजर आती है। कुछ योजनाएं पहले शुरू हो गईं होती तो शायद धरातल पर आकार के रूप में नजर आतीं और उनकी पूरी होने की संभावनाएं भी बनती लेकिन ऐसा नहीं है।