फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में लॉकडाउन के दौरान डीएम ने नहीं दी ढील, बोले बेवजह घर से निकलेंगे तो कार्रवाई तय

Mon, 20 Apr 2020 10:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई में सख्त हुए लॉकडाउन के नियम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई में सीएम साथ रविवार रात हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग  में लॉकडाउन में ढील का मसला जिलाधिकारी पर छोड़े जाने के बाद डीएम पुलकित खरे ने आम लोगों के लिए कोई नई छूट देने से फिलहाल परहेज किया है। लॉकडाउन में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और पूर्व की तरह ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें दोपहर दो बजे के बाद नहीं खुलेंगी।
विज्ञापन


इस सबके बीच विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सोमवार से 33 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर काम-काज शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन में ढील दिए जाने को लेकर रविवार रात प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफे्रंसिंग की थी।
 
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वह अपने विवेक के अनुसार लॉकडाउन में ढील को लेकर निर्णय कर सकते हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पूरी कार्ययोजना मीडिया के साथ साझा की। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि जनपद में स्थिति काफी बेहतर है, लेकिन एहतियात बरतना जरुरी है।

फिलहाल लॉकडाउन जारी रहेगा। दोपहर दो बजे के बाद मेडिकल स्टोर सहित कोई भी आवश्यक सामग्री की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। इसके अलावा बिना किसी वजह के घर से निकलने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी शैक्षिक प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थान बंद रखेंगे। आनलाइन शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई कराई जा सकेगी। आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन फिलहाल नहीं होगा। लाभार्थियों को घर पर ही १५ दिन में एक बार खाद्य पदार्थों और पोषण सामग्री का वितरण किया जाएगा।
 
बैंकें खुलेंगी मगर सामाजिक दूरी जरुरी
डीएम पुलकित खरे ने बताया कि जिन क्षेत्रों को पूरी तरह से बंद किया गया है उनके अलावा सभी क्षेत्रों में बैंक खुलेंगे। एटीएम भी खुले रहेंगे। बैकिंग सेवाओं के संचालन में उपयोगी आईटी वेंडर्स को कार्य करने की अनुमति दी गई है, लेकिन इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें