फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: हरियाणा से हाईवे के रास्ते तस्करी कर चार कारों से ले जाई जा रही शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 08:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

कछौना कोतवाली क्षेत्र के खजोहना कटियामऊ मार्ग पर शराब पकड़ी गई। आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 3,276 पौवा और 762 बोतल शराब मिली।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कछौना कोतवाली पुलिस ने शनिवार आधीरात के बाद खजोहना कटियामऊ मार्ग पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। मौके से चार कार और इनमें अंग्रेजी शराब 3,276 पौवा के साथ ही 762 बोतलें भी मिली हैं। शराब हरियाणा से तस्करी कर बिक्री के लिए बिहार ले जाई जा रही थीं। चार में से दो कारों में फर्जी नंबर प्लेट मिली। इनके कुछ साथी मौके से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन



कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के पास से 18,400 रुपये भी बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पूर्व में सूचना मिली थी कि कछौना कोतवाली क्षेत्र के कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। शराब की तस्करी किए जाने की सूचना पर पुलिस ने मुखबिर सक्रिय किए थे।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर कछौना के थानाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से कटियामऊ और खजोहना जाने वाली सड़क पर जांच अभियान शुरू किया था। इस दौरान चार कारें एक साथ आते नजर आईं। इन लोगों को रोका गया तो इसमें सवार युवक भागने लगे। मौके से खजोहना निवासी जमीर, अंबार, बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कुछ साथी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

बताया कि तलाशी के दौरान चारों कारों से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। ऑल सीजन ब्रांड के 3,276 पौवा, ऑल सीजन ब्रांड की 594 बोतल और रॉयल स्टैग की 168 बोतल बरामद हुईं। पुलिस का दावा है कि हरियाणा के सोनीपत निवासी अमित उर्फ मीते शराब की तस्करी का गैंग चलाता है। हरियाणा में उत्तर प्रदेश की अपेक्षा शराब सस्ती मिलती है। वहां से शराब लेकर उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार भेजी जाती है। बिहार में शराब बंदी लागू है इसलिए वहां महंगे दामों पर शराब बिकती है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें हरियाणा के सोनीपत निवासी अमित उर्फ मीते, दीपांकर उर्फ दीपू, विजेंद्र, रोशन, अमित तिवारी, कछौना कोतवाली क्षेत्र के खजोहना निवासी जमीर, अंबार और बबलू शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें