प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर शिवरतन को धमकाया
दोनों के चार बच्चे हैं। बताया कि पिछले तीन साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि बीते 28 अप्रैल की रात शिवरतन ने पत्नी नन्हीं को प्रदीप नाम के युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। दावा है कि पत्नी के प्रेमी प्रदीप ने अपने साथी पंचम के साथ मिलकर शिवरतन को धमकाया।
ये था पूरा मामला
मझिला थाना क्षेत्र के कोरिगवां के मजरा झबरापुरवा निवासी शिवरतन (35) मजदूरी करते थे। पिता राम किशोर ने बताया कि मंगलवार को शिवरतन की पत्नी नन्हीं देवी अपने चार बच्चों को घर छोड़कर पड़ोस में रहने वाले एक शख्स के खिलाफ चली गई थी।
बाग में गमछे के फंदे से लटका था शव
बुधवार को शिवरतन आरोपी के घर गया, तो आरोपी के परिजनों ने शिवरतन से अभद्रता की। इसके बाद शिवरतन वापस घर आ गया। कुछ देर घर में रुकने के बाद खेत चला गया। बुधवार शाम मृतक का भाई गन्ने की फसल में निराई करने पहुंचा, तो शिवरतन का शव बाग में गमछे के फंदे से लटका देखा।
जांच में जुटी थी पुलिस
इसकी जानकारी परिजनों को दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तमड प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों ने अगर कोई शिकायत की, तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर कोई लिखित शिकायत परिजनों ने नहीं दी है।