फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय विदारक घटना: हरदोई में डीजल छिड़ककर सो रहीं मां-बेटी जलाया, मासूम की मौत

Mon, 20 Mar 2023 11:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई में हृदय विदारक घटना सामने आई है। डीजल छिड़ककर सो रहीं मां-बेटी जला दिया गया। हादसे में मासूम बेटी ने दम तोड़ दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
आशिकी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मल्लावां क्षेत्र के शाहपुर हर्रैया गांव में रविवार को आधी रात में घर के अंदर चारपाई पर सोते समय महिला और उसकी नौ माह की बेटी को जला दिया गया। मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, महिला की हालत नाजुक है। महिला के ससुर ने बड़े बेटे के खिलाफ पारिवारिक विवाद में डीजल छिड़ककर जलाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है। आरोपी फरार है। शाहपुर हर्रैया गांव निवासी शिवनाथ की पत्नी रामश्री (30) व उसकी नौ माह की पुत्री आशिकी रविवार की रात में घर के अंदर कमरे में एक चारपाई पर सो रही थीं। दूसरी चारपाई पर सात वर्षीय पुत्र आशू व तीन वर्षीय पुत्री अनामिका सो रहे थे। पति शिवनाथ लुधियाना में नौकरी करता है।

महिला की हालत नाजुक
परिजनों के मुताबिक देर रात करीब 1:30 बजे रामश्री की चारपाई में आग लगा दी गई। रामश्री व बेटी आशिकी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर डॉक्टर ने आशिकी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामश्री की हालत नाजुक होने की वजह से भर्ती कर लिया गया है।
 
विज्ञापन

पुलिस ने ससुर राम गोपाल की तहरीर पर महिला के अविवाहित जेठ परमेश्वर दीन के खिलाफ आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज की है। राम गोपाल ने बताया कि परमेश्वर ने पारिवारिक के विवाद में यह कदम उठाया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

यह भी पढ़ें- स्कूल भवन पर गिरी आकाशीय बिजली, चार छात्र झुलसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें