फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: ब्लॉक परिसर में प्रधान ने सचिव को पीटा, अभिलेख फाड़े…आक्रोशित सचिवों ने जताया विरोध, पुलिस को दी तहरीर

Wed, 12 Nov 2025 04:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: शाहाबाद ब्लॉक परिसर में बुधवार दोपहर फिरोज खुर्द के प्रधान और उनके दो साथियों पर ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ अभद्रता करने, सरकारी अभिलेख फाड़ने और विरोध करने पर पीटकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
प्रधान ने ग्राम सचिव को पीटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शाहाबाद के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ अभद्रता कर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। ग्राम पंचायत अधिकारी ने प्रधान के खिलाफ पीटने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर पुलिस को दी है। शाहाबाद ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी हर्षित सिंह ने बताया कि उनके पास फिरोजपुर खुर्द ग्राम पंचायत का प्रभार है। दावा है कि बुधवार दोपहर वह एडीओ पंचायत कार्यालय के बाहर कक्ष में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान फिरोज खुर्द के प्रधान विवेक पांडेय अपने दो साथियों के साथ वहां आए और गाली गलौज करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। विरोध करने पर उन्हें पीट दिया और मौके से अभिलेख लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना से आक्रोशित ग्राम सचिवों ने खंड विकास अधिकारी विनय शर्मा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बीडीओ की सहमति से ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें