फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: प्रेमी से पत्नी के बात करने की आशंका पर पति ने काटी नाक, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Wed, 18 Jun 2025 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

प्रेमी से पत्नी के बात करने की आशंका पर पति ने उसकी नाक काट दी। घटना हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पत्नी को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
महिला अपने प्रेमी सुशील के साथ मेडिकल कॉलेज आई, बॉक्स में कटी नाक दिखाता प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाद के दौरान पति ने पत्नी की नाक काट ली। पत्नी को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बुधवार की शाम खेत से घर पहुंचा था। इस दौरान उसकी पत्नी कमरे में किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। पति ने ध्यान से सुना तो उसे लगा कि पत्नी अपने प्रेमी से बात कर रही है। इस पर पति गुस्से में आ गया और उसने मोबाइल छीन लिया।

विज्ञापन


इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति ने पत्नी की नाक काट ली। पत्नी ने यूपी 112 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें