फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बरैया के हमले से बिजली के खंभे से गिरे युवक की उपचार के दौरान माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बरैया के हमले से पैर फिसलने के कारण सोमवार शाम खंभे से गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ललुआमऊ निवासी मोनू (45) गुजरात में पेंट फैक्टरी में काम करते थे। वह 20 दिन पहले ही गांव आए थे। वह बिजली का भी काम जानते थे। सोमवार को पड़ोसी गांव अरवल थाना क्षेत्र के घटवासा निवासी एक व्यक्ति उनको बिजली सही करने के लिए बुला ले गया था। मोनू बिजली सही करने के लिए खंभे पर चढ़ गए। इस दौरान बरैया ने उन पर हमला कर दिया। इस कारण उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में उसे सीएचसी हरपालपुर से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मोनू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह अविवाहित था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें