फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: 'प्रेमिका' की शादी की खबर सुन टूटा दिल, बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव; गांव में अलग-अलग चर्चाएं

Tue, 07 Apr 2026 04:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पिहानी स्थित पंडरवा किला गांव में युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला, जो एक दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था। ग्रामीणों के बीच प्रेम प्रसंग और प्रेमिका की शादी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की चर्चा है, जबकि परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पंडरवा किला गांव में सुबह शौच को निकले युवक का शव  गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ में रस्सी से लटका पाया गया। हादसे को लेकर गांव में अलग अलग चर्चाएं हैं। पंडरवा किला गांव का अतुल (26) पुत्र महेंद्र गांव में दिल्ली में कार्य करता था। पिता महेंद्र ने बताया कि कल शाम को वह  दिल्ली से घर आया था।

विज्ञापन

सुबह सैर के लिए निकला था। सुबह लोगों ने उसका शव गांव के बाहर आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका देखा, तो उन्हें सूचना दी। उन्होंने घटना को संदिग्ध बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक पांच व एक बहन में सबसे छोटा था।

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा
अतुल की मौत को लेकर गांव में अलग अलग चर्चाएं हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि पड़ोसी युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बिरादरी आड़े आई तो उसके दिल्ली जाते ही परिजनों ने अन्य जगह पर युवती की शादी कर दी।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अतुल ने वापस आकर ही जैसे प्रेमिका की शादी की बात सुनीं, तो क्षुब्ध होकर बाग चला गया और वहां फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, परिजन घटना को संदिग्ध मान कर प्रेमिका के परिजनों पर आरोप लगा रहे हैं। कोतवाल छोटेलाल के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें