फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 10 May 2020 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई जिले की पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल की रविवार को सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम उरला निवासी रामस्वरूप सिंह (58) हेड कांस्टेबल थे। वह वर्ष 2016 से हरदोई में थे। आरआई नियाज अहमद ने बताया कि रविवार की सुबह रामस्वरूप सिंह पूजा-पाठ करने के बाद कमरे में बैठे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। आरआई ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें